दिल्ली में चंद्रावल जल संयंत्र से जलापूर्ति बृहस्पतिवार को पूरी तरह से बहाल हो जाएगी
दिल्ली में चंद्रावल जल संयंत्र से जलापूर्ति बृहस्पतिवार को पूरी तरह से बहाल हो जाएगी
नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के चंद्रावल जल शोधन संयंत्र से जलापूर्ति बृहस्पतिवार को पूरी तरह से बहाल हो जाएगी। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
चंद्रावल संयंत्र में 600 मिमी व्यास की पानी की पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण 22 मार्च से मध्य दिल्ली और नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित हुई थी।
जल बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली जल बोर्ड की टीम जलापूर्ति बहाल करने के लिए चौबीसों घंटे मरम्मत का काम कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को जलापूर्ति पूरी तरह से बहाल हो जाएगी।
अधिकारी ने कहा कि स्थिति की उच्चतम स्तर पर निरंतर निगरानी की जा रही है।
भाषा प्रचेता सुभाष
सुभाष

Facebook


