RIL Cancer Detection Technology: अब ब्लड टेस्ट से ही हो जाएगी कैंसर की पहचान, रिलायंस के इस बड़े इनोवेशन को मिला पेटेंट, जानिए क्या है तकनीक की खासियत
RIL Cancer Detection Technology: रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को ऐसी तकनीक के लिए भारतीय पेटेंट मिला है
RIL Cancer Detection Technology/Image Credit: IBC24.In
- अब ब्लड टेस्ट से ही हो जाएगी कैंसर की पहचान।
- रिलायंस के बड़े इनोवेशन को पेटेंट मिला।
- इस तकनीक की खासियत कैंसर से जुड़े डीएनए पैटर्न में बदलाव को पहचानना है।
RIL Cancer Detection Technology: बेंगलुरु: रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को ऐसी तकनीक के लिए भारतीय पेटेंट मिला है, जो सिर्फ ब्लड सैंपल के जरिए कैंसर की शुरुआती पहचान और उसके संभावित स्रोत का पता लगाने में मदद कर सकती है। यह प्लेटफॉर्म सेल-फ्री डीएनए का विश्लेषण करता है और इसमें जीनोम सीक्वेंसिंग, बायोलॉजिकल डेटा एनालिसिस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल होता है।
शुरुआत में होगी कैंसर की पहचान
कंपनी के मुताबिक इस तकनीक की खासियत कैंसर से जुड़े डीएनए पैटर्न में बदलाव को पहचानना है, ताकि बीमारी का पता शुरुआती चरण में लगाया जा सके और मरीजों को बेहतर इलाज का मौका मिल सके। (RIL Cancer Detection Technology) फिलहाल बड़ी संख्या में मरीजों में कैंसर की पहचान बीमारी के गंभीर चरणों में ही हो पाती है।
क्या है कंपनी का लक्ष्य?
RIL Cancer Detection Technology: स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज के सीईओ रमेश हरिहरन ने कहा कि यह पेटेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लिक्विड बायोप्सी टेक्नोलॉजी के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी का लक्ष्य ऐसे समाधान विकसित करना है, जो कैंसर स्क्रीनिंग को अधिक सटीक, बड़े पैमाने पर लागू करने योग्य और सुलभ बना सकें।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Digvijaya Singh Retires from Politics: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लिया राजनीति से संन्यास.. सियासी गतिविधियों से खुद को रखेंगे दूर, बताया क्या है उनका फ्यूचर प्लान, जानें
- Sexual Addiction for Another Person: गैर मर्दों से संबंध बनाने की लत…13 साल में इतने लोगों के साथ किया सेक्स, पति की हत्या के बाद खुला राज, यहां पढ़ें पति-पत्नी और वो की पूरी कहानी
- Driving Licence Rules Changed: इस दस्तावेज के बिना अब नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने नियम में किया बदलाव, जानिए क्या है नई प्रक्रिया

Facebook


