Swiggy Share Price Rise: एक खबर और Swiggy शेयर में रॉकेट जैसी उड़ान! एक ही झटके में 264 रुपये के पार पहुंचा भाव, निवेशकों की हुई चांदी!

Swiggy Share Price Rise: स्विगी में भारतीय निवेशकों की हिस्सेदारी 50 फीसदी से अधिक हो गई है। इस पॉजिटिव खबर के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयर में करीब 6 प्रतिशत की जोरदार तेजी दर्ज की गई। जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ गया और स्टॉक में खरीदारी देखने को मिली। (NSE: SWIGGY, BSE: 544285)

Swiggy Share Price Rise: एक खबर और Swiggy शेयर में रॉकेट जैसी उड़ान! एक ही झटके में 264 रुपये के पार पहुंचा भाव, निवेशकों की हुई चांदी!

(Swiggy Share Price Rise/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: July 7, 2026 / 04:24 pm IST
Published Date: July 7, 2026 3:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Swiggy में भारतीय हिस्सेदारी 50% के पार।
  • शेयर में करीब 6% की तेज उछाल।
  • घरेलू निवेशकों की हिस्सेदारी 50.24% हुई।

नई दिल्ली: Swiggy Share Price Rise Today: फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy के लिए आज मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। कंपनी में भारतीय निवेशकों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत के पार पहुंच गई है। इसके बाद कंपनी के शेयर में करीब 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। यह बदलाव कंपनी में घरेलू निवेशकों की बढ़ती भागीदारी का दर्शाता है। हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इससे उसके मालिकाना हक या संचालन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शेयर ने पकड़ी तेजी, 264 रुपये के पार पहुंचा भाव

Swiggy के शेयर मंगलवार को बीएसई पर पिछले बंद भाव 248.37 रुपये के मुकाबले 250.05 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान शेयर में खरीदारी बढ़ी और यह करीब 6 फीसदी की तेजी के साथ 264.50 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में शेयर में कुछ गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार कर रहा है।

विदेशी हिस्सेदारी घटकर 49.76% हुई

Swiggy ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI), विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) और अन्य अप्रत्यक्ष विदेशी निवेश की हिस्सेदारी अब 49.76 प्रतिशत रह गई है। वहीं, घरेलू निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़कर 50.24 फीसदी हो गई है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह बदलाव केवल शेयरहोल्डिंग पैटर्न से जुड़ा है। इससे कंपनी के नियंत्रण, प्रबंधन, पूंजी संरचना या बिजनेस ऑपरेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Swiggy Ltd – शेयर प्राइस अपडेट (7 जुलाई 2026)

जानकारी विवरण
कंपनी का नाम Swiggy Ltd
स्टॉक एक्सचेंज NSE: SWIGGY
वर्तमान शेयर भाव ₹ 263.91
आज का बदलाव ▲ ₹15.54 (+6.26%)
समय 7 जुलाई, 2:55 PM IST
ओपन प्राइस ₹ 250.05
आज का उच्च स्तर (High) ₹ 264.50
आज का न्यूनतम स्तर (Low) ₹ 249.99
मार्केट कैप ₹68.79 हजार करोड़
P/E रेशियो उपलब्ध नहीं
52 हफ्तों का उच्च स्तर ₹ 474.00
52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर ₹ 235.75

शेयर का प्रदर्शन

Swiggy के शेयर में पिछले एक महीने में करीब 4.67 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, साल 2026 में अब तक शेयर करीब 32 फीसदी नीचे आ चुका है। वहीं, पिछले एक साल में इसमें करीब 30 प्रतिशत की गिरावट रही है। कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 474 रुपये और न्यूनतम स्तर 235.75 रुपये रहा है। Swiggy का मौजूदा मार्केट कैप करीब 68,790 करोड़ रुपये है। अब निवेशकों की नजर कंपनी की आगे की ग्रोथ और शेयर प्रदर्शन पर बनी हुई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।