हम तमिलनाडु के जनादेश का सम्मान करते हैं, नयी सरकार में शामिल नहीं होंगे: भाजपा

Ads

हम तमिलनाडु के जनादेश का सम्मान करते हैं, नयी सरकार में शामिल नहीं होंगे: भाजपा

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 05:58 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 05:58 PM IST

चेन्नई, आठ मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने शुक्रवार को कहा कि वह राज्य के लोगों की इच्छा और जनादेश का सम्मान करती है और नई सरकार बनाने की किसी भी कोशिश में शामिल नहीं होगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा कि पार्टी इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेना चाहती और सरकार बनाने में किसी भी पार्टी को वोट नहीं देगी।

विधानसभा चुनाव परिणाम के चार दिन बाद, उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों की भलाई और तरक्की के लिए प्रतिबद्ध भाजपा ने चुनाव में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया था।

नागेंद्रन ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि, चुनाव परिणामों को हमारी पार्टी ने खुशी खुशी स्वीकार कर लिया है और हमें लगता है कि तमिलनाडु के लोगों ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए जनादेश नहीं दिया है।’’

तमिलनाडु में भाजपा के खाते में सिर्फ एक सीट आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम तमिलनाडु के लोगों की इच्छा और जनादेश का दिल से सम्मान करते हैं और तमिलनाडु राज्य में नई सरकार बनाने की किसी भी कोशिश में शामिल नहीं होना चाहते। इसलिए, हम इस प्रक्रिया में कोई सक्रिय भागीदारी नहीं चाहते।’’

भाषा वैभव माधव

माधव

ताजा खबर