हम दस नवंबर को अपना रूख स्पष्ट करेंगे: जरांगे

Ads

हम दस नवंबर को अपना रूख स्पष्ट करेंगे: जरांगे

  •  
  • Publish Date - November 8, 2024 / 08:23 PM IST,
    Updated On - November 8, 2024 / 08:23 PM IST

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र), आठ नवंबर (भाषा) मराठा नेता मनोज जरांगे ने शुक्रवार को कहा कि वह 10 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर अपना रुख स्पष्ट करेंगे।

जरांगे ने एक मराठी समाचार चैनल से बातचीत करते हुए मराठा समुदाय के साथ ‘नाइंसाफी करने’ के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा।

मराठों के लिए जरांगे द्वारा किये जा रहे आरक्षण को पिछले एक साल में जबर्दस्त समर्थन मिला है।

जरांगे ने मराठों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत आरक्षण की मांग दोहराते हुए कहा कि यह समुदाय उन लोगों को हरायेगा जिन्होंने उसके साथ नाइंसाफी की।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। लेकिन मैं 10 नवंबर को अपना रूख स्पष्ट करुंगा ताकि कोई संशय न रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उसके बाद समाज के पास (चुनाव तक) दस दिन हैं। हमें आरक्षण मिलेगा और जब तक नहीं मिलेगा, तब तक हमारा ध्यान इसी पर रहेगा। आरक्षण मिलने के बाद हम यह तय करेंगे कि राजनीति के बारे में क्या करना है।’’

जरांगे ने कहा, ‘‘ अगर लोगों के साथ अन्याय होता है तो वे आपके खिलाफ़ ही जाएंगे। देवेंद्र फडणवीस की वजह से हमारे समुदाय को बहुत अन्याय सहना पड़ा है। मराठा समुदाय को तब बहुत अपमान सहना पड़ा जब उन्होंने दूसरे समुदायों को आरक्षण दिया और हमें छोड़ दिया। समुदाय में गुस्सा है।’’

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश