गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया दिल्ली सहित इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट

गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया दिल्ली सहित इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट

गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया दिल्ली सहित इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: May 24, 2018 3:53 pm IST

नई दिल्ली। मई माह की शुरुआत में पहाड़ो पर पहले बर्फबारी के नजारे दिखे। उसके बाद आंधी ने उत्तर भारत सहित कई राज्यों में परेशानी बढ़ाई और अब पारा इतना चढ़ता जा रहा है कि इसने दिल्ली सहित कई राज्यों में लोगों को बेहाल कर दिया है। दिल्ली में पारा 2 दिन सेलगातार 44 डिग्री के पार जा रहा है तो राजस्थान की रेत पर सूरज और कड़ाई से तप रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली सहित राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि देश के 15 राज्यों में पारा इन दिनों 40 डिग्री से उपर है

राजस्थान के बीकानेर में तापमान सबसे अधिक 44 डिग्री रहा जबकि जैसलमेर में 43.5 डिग्री रहा।वहीं भीलवाड़ा में यह 44 डिग्री पर था। लेकिन दिल्ली राजस्थान से भी ज्यादा तप रही है। यहां मंगलवार को तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया जो मई महीने का अब तक का नया रिकार्ड है।

यह भी पढ़ें : निपाह वायरस से केरल में एक और मौत, 14 नए मरीज मिले

 

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में तापमान अभी और बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक सूरज की किरणों के संपर्क में आने से बचना चाहिए

पंजाब में भी गर्मी का आतंक है और महाराष्ट्र के अकोला में 15 दिन से तापमान 45 डिग्री पर है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में