हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, 21 फरवरी को बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, 21 फरवरी को बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, 21 फरवरी को बर्फबारी की संभावना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: February 15, 2021 1:52 pm IST

शिमला, 15 फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

शिमला स्थित मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि 21 फरवरी को राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

सिंह ने कहा कि आदिवासी जिला लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ हिमाचल प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा।

उन्होंने बताया कि कल्पा का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

सिंह ने बताया कि मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमशः 1.8, 6.2 और 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि शिमला में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान ऊना में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा कृष्ण माधव

माधव


लेखक के बारे में