WB Assembly BJP Candidate List: CM ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी! बीजेपी ने जारी की 144 उम्मीदवारों की सूची, जानिए किसे-कहां से मिला टिकट
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, इन 144 सीटों के लिए नामों का ऐलान, West Bengal Assembly Election BJP Candidate List
West Bengal Assembly Elections 2026. Image Source- IBC24 Archive
- भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी।
- सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे।
- चुनाव घोषणा के एक बाद पार्टी ने जारी की सूची।
नई दिल्लीः West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 144 सीटों के लिए नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम के अलावा भवानीपुर से भी चुनाव लड़ाने का फैसला किया है, जहां से ममता बनर्जी चुनाव लड़ती हैं और वर्तमान में यहां से विधायक भी हैं। बीजेपी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर से मैदान में उतारा है। बीजेपी ने अपनी फायरब्रांड महिला नेता अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है, जबकि पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता राशबेहारी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने कालीगंज से बापन घोष, डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हलदर, आसनसोल उत्तर से कृष्णेंदु मुकर्जी, हासन से निखिल बनर्जी, कूचबिहार उत्तर से सुकुमार रॉय और सिलीगुड़ी से शंकर घोष को मैदान में उतारा है।
BJP announces first list of 144 candidates for the upcoming West Bengal Assembly Elections pic.twitter.com/QHLfHAUNFF
— ANI (@ANI) March 16, 2026
देखें पूरी सूची
4 मई को होगी मतगणना
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना 4 मई को होगी। इसी दिन असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। बता दें कि 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने 215 सीटें जीती थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनी थी। पिछली बार राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। निर्वाचन आयोग ने इस बार सिर्फ दो चरणों में बंगाल चुनाव कराने का फैसला किया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Anant Kumar Singh Retirement: इस फैसले से टूटा बाहुबली विधायक अनंत सिंह का दिल.. कर दिया सियासत से संन्यास का ऐलान!..
- ICICI Bank Share Price: शेयर में बड़ा भूचाल! एक महीने में 12% की गिरावट और अब 52 हफ्ते के लो पर पहुंचा स्टॉक, निवेशकों के 1.2 लाख करोड़ साफ
- Chachi Bhatija Love Story: अपने ही भतीजे के साथ कमरे में ऐसा काम कर रही थी चाची, देखकर फटी रह गई पति की आंखें, फिर महिला ने उठाया ये कदम
- Anant Kumar Singh Retirement: इस फैसले से टूटा बाहुबली विधायक अनंत सिंह का दिल.. कर दिया सियासत से संन्यास का ऐलान!..
- ICICI Bank Share Price: शेयर में बड़ा भूचाल! एक महीने में 12% की गिरावट और अब 52 हफ्ते के लो पर पहुंचा स्टॉक, निवेशकों के 1.2 लाख करोड़ साफ
- Summer Health Tips: चाय-कॉफी पीते हैं गर्मी में? ये 5 सामान्य चीजें बना सकती हैं आपकी सेहत पर भारी संकट
- Chachi Bhatija Love Story: अपने ही भतीजे के साथ कमरे में ऐसा काम कर रही थी चाची, देखकर फटी रह गई पति की आंखें, फिर महिला ने उठाया ये कदम

Facebook


