प.बंगाल : आर जी कर पीड़िता की मां और भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ पानीहाटी में 5,067 मतों से आगे

प.बंगाल : आर जी कर पीड़िता की मां और भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ पानीहाटी में 5,067 मतों से आगे

प.बंगाल : आर जी कर पीड़िता की मां और भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ पानीहाटी में 5,067 मतों से आगे
Modified Date: May 4, 2026 / 12:48 pm IST
Published Date: May 4, 2026 12:48 pm IST

कोलकाता, चार मई (भाषा) आर जी कर बलात्कार एवं हत्या मामले की पीड़िता की मां और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार रत्ना देबनाथ पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र में दूसरे दौर की मतगणना के बाद तृणमूल उम्मीदवार से 5,067 मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

आयोग के अनुसार, देबनाथ को 13,784 मत मिले जबकि तृणमूल के तीर्थंकर घोष को 8,717 मत प्राप्त हुए।

देबनाथ की चिकित्सक बेटी की अगस्त 2024 में कोलकाता के सरकारी आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में