ओडिशा के जाजपुर में महिला से ‘सामूहिक दुष्कर्म’, दो आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा के जाजपुर में महिला से ‘सामूहिक दुष्कर्म’, दो आरोपी गिरफ्तार
जाजपुर, छह सितंबर (भाषा) ओडिशा में जाजपुर जिले के चंडीखोल इलाके में 32 वर्षीय एक महिला से दो लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, महिला की ओर से बुधवार रात कलिंगानगर थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम की है और आरोपियों में से एक व्यक्ति पीड़िता को जानता था जिसने फोन कर महिला से कहा कि उसके पति की तबीयत खराब है।
पति की बीमारी के बारे में सुनने के बाद महिला शाम करीब सात बजे बस से चंडीखोल इलाके में पहुंची।
अधिकारी के अनुसार, आरोपी उसे कथित तौर पर एक सुनसान बंगले में ले गया, जहां थोड़ी देर बाद उसका एक दोस्त भी पहुंच गया।
अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने शराब पी और बाद में शाम के समय महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
महिला का सुकिंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हो रहा है।
कलिंगानगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुप्रसन्न मलिक ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने जिले के बड़चना और जेनापुर इलाकों में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मलिक ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भाषा गोला सिम्मी
सिम्मी

Facebook


