बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया

Ads

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 06:17 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 06:17 PM IST

(तस्वीरों के साथ)

कोलकाता, 27 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार दोपहर को दक्षिण कोलकाता में एक रोड शो किया।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के साथ पार्टी की राज्यसभा सदस्य सागरिका घोष और टॉलीगंज और रासबिहारी से उम्मीदवार क्रमशः अरूप बिस्वास और देबाशीष कुमार भी थे।

सड़क किनारे, छतों और बालकनी में इंतजार कर रहे लोगों ने बनर्जी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया, जिन्होंने हाथ जोड़कर उनका जवाब किया और तेजी से आगे बढ़ती रहीं, जिससे उनकी पार्टी के साथियों को उनके साथ कदम मिलाकर चलने में मुश्किल हो रही थी।

मुख्यमंत्री भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी से है, जिन्होंने 2021 के चुनावों में नंदीग्राम में उन्हें हराया था।

इसके बाद बनर्जी भवानीपुर से उपचुनाव में निर्वाचित हुईं।

यादवपुर क्षेत्र के सुकांत सेतु से शुरू हुआ यह रोड शो, उनके कालीघाट स्थित आवास के पास से गुजरते हुए गोपालनगर चौराहे पर समाप्त होना था।

जिन सड़कों से होकर ममता को गुजरना था, वहां तृणमूल कांग्रेस के झंडे, झालरें, बनर्जी के कटआउट और उम्मीदवारों के समर्थन में नारे लिखे बैनर बड़ी संख्या में लगे हुए थे।

भाषा

प्रशांत दिलीप

दिलीप