West Bengal CM Name: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने महिला नेत्री पर खेला बड़ा दांव, अमित शाह की बैठक से पहले ही तय हो गया कौन होगा सीएम! देखिए पूरी डिटेल

Ads

West Bengal CM Name: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने महिला नेत्री पर खेला बड़ा दांव, अमित शाह की बैठक से पहले ही तय हो गया कौन होगा सीएम! देखिए पूरी डिटेल

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 04:20 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 04:20 PM IST

West Bengal CM Name: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने महिला नेत्री पर खेला बड़ा दांव, अमित शाह की बैठक से पहले ही तय हो गया कौन होगा सीएम! देखिए पूरी डिटेल / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • शुभेंदु अधिकारी का नाम सीएम पद के लिए सबसे आगे
  • रूपा गांगुली को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा
  • पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल की बैठक आज

कोलकाता: West Bengal CM Name पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने सीएम के नाम के चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सीएम का नाम तय करने आज केंद्रीय गृह मंत्री और पश्चिम बंगाल के ऑब्जर्वर अमित शाह की मौजूदगी में बैठक होगी। लेकिन इस बैठक से पहले ही एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले जानकारी मिल रही है कि भाजपा ने अन्य राज्यों की तरह ही यहां भी दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला अपनाया है।

डिप्टी सीएम के लिए रूपा गांगूली का नाम

West Bengal CM Name मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने पश्चिम बंगाल के सीएम के लिए शुभेंदु अधिकारी का नाम फाइनल कर लिया है। वहीं, डिप्टी सीएम के लिए रूपा गांगूली का नाम सामने आ रहा है। जबकि सूत्रों ने दूसरे डिप्टी सीएम के लिए अभी नाम तय होना बाकि बताया है। बता दें कि भाजपा ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उसने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके राजनीतिक करियर का बड़ा झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया।

ममत बनर्जी के बेहद करीबी रहे हैं अधिकारी

बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट बरकरार रखी, जहां उन्होंने 2021 में बनर्जी को हराया था और अब उन्होंने वह भवानीपुर सीट भी तृणमूल सुप्रीमो के हाथ से छीन ली है, जिसे लंबे समय से उनका गढ़ माना जाता था। राज्य की पहली भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नौ मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर मंत्रिमंडल के दावेदारों की संभावित सूची भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही है।

अधिकारी कभी बनर्जी के सबसे करीबी सहयोगियों में शामिल थे और ग्रामीण पश्चिम बंगाल में तृणमूल के संगठनात्मक विस्तार के प्रमुख सूत्रधार माने जाते थे। वह दिसंबर 2020 में भाजपा में शामिल हुए और राज्य में पार्टी के सबसे आक्रामक प्रचारकों में से एक बन गए। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘तृणमूल के खिलाफ उनकी निरंतर राजनीतिक लड़ाई, संगठनात्मक पकड़ और ममता बनर्जी के खिलाफ चुनावी जीत ने उनकी दावेदारी मजबूत की है।’’

संभावित मंत्रियों के नाम

  • अग्निमित्रा पॉल
  • दिलीप घोष
  • रुद्रनील घोष
  • तपस रॉय
  • डॉ. शरदवत मुखर्जी
  • स्वपन दासगुप्ता
  • निशीथ प्रमाणिक
  • शंकर घोष
  • अशोक डिंडा
  • पीयूष कनोरिया
  • सौरभ सिकदर
  • जगन्नाथ सरकार
  • तरुणज्योति तिवारी
  • जितेंद्र तिवारी
  • इंद्रनील खान
  • शांतनु ठाकुर
  • निशीथ प्रमाणिक
  • अशोक लाहिड़ी
  • मनोज टिग्गा

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल का नया CM कौन बन सकता है?

सूत्रों के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

क्या भाजपा दो डिप्टी CM फॉर्मूला लागू करेगी?

राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है, लेकिन पार्टी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रूपा गांगुली को कौन सा पद मिल सकता है?

सूत्रों के अनुसार उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

भाजपा विधायक दल की बैठक कब होगी?

बैठक आज अमित शाह की मौजूदगी में कोलकाता में आयोजित होगी।

शपथ ग्रहण समारोह कब हो सकता है?

संभावना जताई जा रही है कि 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण हो सकता है।