West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में ‘मोदी और शाह’ की जोड़ी ने कर दिया कमाल!.. एग्जिट पोल में प्रचंड सीटों से सरकार बना रही BJP, देखें किस पार्टी को कितनी सीटें

West Bengal Election 2026 Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026 में भाजपा को बढ़त, मोदी-शाह की जोड़ी से बहुमत की संभावना, टीएमसी पीछे

West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में ‘मोदी और शाह’ की जोड़ी ने कर दिया कमाल!.. एग्जिट पोल में प्रचंड सीटों से सरकार बना रही BJP, देखें किस पार्टी को कितनी सीटें

West Bengal Election 2026 Exit Poll 2026 || Image- ANI News File

Modified Date: April 29, 2026 / 07:32 pm IST
Published Date: April 29, 2026 7:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत का अनुमान
  • टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर
  • दिखाई दे रही विभिन्न एजेंसियों ने भाजपा को 140 से 170 सीटें दी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के संपन्न होने साथ ही अब अलग-अलग राज्यों के एग्जिट पोल्स भी सामने आ गए है। (West Bengal Election 2026 Exit Poll 2026) सर्वे एजेंसियों की माने तो असम और पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी कमाल करती हुई दिखाई पड़ रही है। एग्जिट पोल्स के आंकड़ों के अनुसार दोनों ही जगहों पर भाजपा आसानी से बहुमत के आंकड़ों को छू रही है।

क्या कहते है एग्जिट पोल्स के आंकड़े?

एग्जिट पोल जारी करने वाली एजेंसियों में शामिल P-MARQ, पोल डायरीज, मार्टिज, जन की बात और एक्सिस माई इंडिया शामिल है। इन एजेंसियों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भाजपा को कम से कम 140 जबकि अधिकतम 170 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। (West Bengal Election 2026 Exit Poll 2026) इसी तरह टीएमसी को न्यूनतम 99 जबकि अधिकतम 140 सीटें मिलने की बात कही गई है। इसी तरह कांग्रेस और दूसरी पार्टियों को कम से कम 2 जबकि अधिकतम 10 सीटें दी गई है।

स्रोत बीजेपी (BJP) टीएमसी (TMC) अन्य (OTH)
P-MARQ 150 – 175 118 – 138 2 – 6
Poll Diary 142 – 171 99 – 127 0 – 1
Matrize 146 – 161 125 – 140 6 – 10
JAN KI BAAT
Axis My India

केरल के Exit Polls

स्रोत यूडीएफ (UDF) एलडीएफ (LDF) अन्य (OTH)
Matrize 70 – 75 60 – 65 2 – 4
Axis My India 0 – 3 49 – 62 78 – 90
P-MARQ 72 – 79 62 – 69 3
JAN KI BAAT
ABP News-C Voter

तमिलनाडु के Exit Polls

Sources NDA SPA OTH
MatriZe 65 – 85 125 – 145 1 – 6
JAN KI BAAT
Axis My India
ABP News-C Voter
TIMES NOW

असम के Exit Polls

Sources NDA CONG+ OTH
Axis My India 88 – 100 24 – 36 0
ABP News–C Voter
JVC Exit Poll 88 – 101 23 – 33 2 – 5
JAN KI BAAT
Peoples Pulse

इन्हें भी पढ़ें:-

केंद्र ने दिल्ली के लिए गेहूं खरीद गुणवत्ता मानक में विशेष छूट दी: मुख्यमंत्री

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: योगी आदित्यनाथ

सपा ने दिया उप्र के लोगों को ‘गाली’ देने वाली द्रमुक का साथ : मोदी

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: आरजी कर पीड़िता की मां

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

बंगाल के मतदाता ‘परिवर्तन’ चाहते हैं : भाजपा नेताओं ने जताया भरोसा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown