बंगाल : प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ads

बंगाल : प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - July 30, 2023 / 03:10 PM IST,
    Updated On - July 30, 2023 / 03:10 PM IST

बरुईपुर (पश्चिम बंगाल), 30 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक प्लास्टिक बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला अग्निशमन अधिकारी टी.के. दत्ता ने बताया कि आग शनिवार को मल्लिकपुर इलाके की एक इकाई में लगी और दमकल विभाग की 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और घटना के वक्त फैक्टरी में कोई भी मजदूर मौजूद नहीं था।

दत्ता ने बताया, ”कम से कम पांच खंडों में आग लगी है और आग पर पूर्ण रूप से काबू पाने में आज (रविवार) का पूरा दिन लग सकता है।”

उन्होंने बताया कि आग लगने के पीछ क्या वजह थी इसका पता अभी नहीं चल सका है।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष