प.बंगाल : दक्षिण 24 परगना जिले में गोदाम में आग लगी

Ads

प.बंगाल : दक्षिण 24 परगना जिले में गोदाम में आग लगी

  •  
  • Publish Date - January 26, 2026 / 09:53 AM IST,
    Updated On - January 26, 2026 / 09:53 AM IST

कोलकाता, 26 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सोमवार तड़के एक गोदाम में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह गोदाम कोलकाता के पूर्वी बाहरी इलाके के नजीराबाद में स्थित है।

अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजे आग लगने की सूचना मिली जिसे बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां लगाई गई हैं। आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि अभी यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि आग में कोई व्यक्ति फंसा हुआ है या नहीं।

गोदाम के कुछ कर्मचारियों ने हालांकि दावा किया कि जब आग का पता चला, उस समय उनके तीन सहकर्मी रात्रि पाली में काम कर रहे थे।

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा