पश्चिम बंगाल सरकार ने एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए बुलाया

Ads

पश्चिम बंगाल सरकार ने एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए बुलाया

  •  
  • Publish Date - September 16, 2024 / 12:43 PM IST,
    Updated On - September 16, 2024 / 12:43 PM IST

कोलकाता, 16 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर अस्पताल मामले में जारी गतिरोध को दूर करने के लिए सोमवार को एक बार फिर प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को शाम पांच बजे यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर बैठक के लिए बुलाया है।

मुख्य सचिव मनोज पंत ने एक मेल भेजकर जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

इस बीच, प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों का राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय स्वास्थ्य भवन के बाहर आठवें दिन भी धरना जारी रहा और लगातार 36वें दिन उन्होंने काम बंद रखा।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव