बंगाल : गिरफ्तार तृणमूल नेता उदयन गुहा पर अंडे फेंके गए

बंगाल : गिरफ्तार तृणमूल नेता उदयन गुहा पर अंडे फेंके गए

बंगाल : गिरफ्तार तृणमूल नेता उदयन गुहा पर अंडे फेंके गए
Modified Date: June 18, 2026 / 05:54 pm IST
Published Date: June 18, 2026 5:54 pm IST

कोलकाता, 18 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता उदयन गुहा पर बृहस्पतिवार को कूचबिहार जिले में दिन्हाट पुलिस थाना के बाहर भीड़ ने उस समय अंडे फेंके जब उन्हें एक मामले में पेशी के लिए अदालत ले जाया जा रहा था।

उदयन को कथित तौर पर जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पूर्व मंत्री ने हेलमेट पहना था, जिसने उनके चेहरे पर कोई अंडा नहीं लगा, लेकिन कारागार वाहन की ओर जाते समय उनके शरीर पर कई अंडे लगे।

उन्होंने बताया कि गुहा को अदालत ले जाने से कई घंटे पहले ही पुलिस थाना के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी जिनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे।

प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी की वजह से माहौल शोर-शराबे वाला हो गया और पुलिसकर्मियों ने गुहा के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया।

राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि गुहा के कार्यकाल के दौरान दिनहाटा में उसके कार्यकर्ताओं को बरसों तक राजनीतिक हिंसा का सामना करना पड़ा।

स्थानीय भाजपा नेता जिबेश बिस्वास ने आरोप लगाया कि 2016 से 2026 के बीच इलाके में विपक्षी कार्यकर्ताओं को बड़े पैमाने पर डराया-धमकाया गया, उन पर हमले किये गए और उनसे लूटपाट की गई।

उदयन गुहा फॉरवर्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेता कमल गुहा के बेटे हैं। वह 2016 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और बाद में राज्य सरकार में मंत्री बने।

उनकी गिरफ्तारी दिनहाटा अनुमंडल अस्पताल में बाल गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू)के निर्माण को लेकर कथित तौर पर की गई जबरन वसूली के मामले में की गई है।

गुहा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे नहीं मालूम कि मुझे क्यों गिरफ़्तार किया गया है।’’

भाषा धीरज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में