पश्चिम बंगाल: टायर फटने के बाद ट्रक पलटने से एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

पश्चिम बंगाल: टायर फटने के बाद ट्रक पलटने से एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

पश्चिम बंगाल: टायर फटने के बाद ट्रक पलटने से एक व्यक्ति की मौत, सात घायल
Modified Date: November 7, 2023 / 02:41 pm IST
Published Date: November 7, 2023 2:41 pm IST

हावड़ा (पश्चिम बंगाल), सात नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मंगलवार को टायर फटने के बाद एक ट्रक के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दुर्घटना डोमजूर इलाके के सलाप में उस समय हुई जब पान के पत्तों से लदा वाहन पूर्व मेदिनीपुर जिले के मेचेदा से कोलकाता के श्यामबाजार जा रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हावड़ा जिला अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। सात अन्य का वहां इलाज हो रहा है। सभी पीड़ित ट्रक पर सवार थे।’’

चलते ट्रक का एक टायर फटने से वह पलट गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर कुछ देर के लिए यातायात जाम हो गया।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में