(तस्वीरों के साथ)
हावड़ा(प.बंगाल), 23 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का प्रचार करने आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूड़ मठ गए और संतों से भेंट की।
मोदी दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद हावड़ा के बेलूड़ पहुंचे।
उन्होंने रामकृष्ण और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं को पुष्पांजलि अर्पित की और मठ के संतों के साथ बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने इस की अपनी पिछली यात्राओं को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका शुरू से इस मठ से जुड़ाव रहा है।
भाषा धीरज माधव
माधव