Vande Bharat: बंगाल में पहले अभिषेक पर ‘प्रहार’… अब कल्याण पर वार! TMC नेताओं पर हमलों से गरमाई सियासत, क्या प्रदेश में होने वाला है कोई बड़ा बवाल?

West Bengal Politics News: बंगाल में विधानसभा चुनाव निपट गए नई सरकार ने भी पदभार संभाल लिया लेकिन हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा।

Vande Bharat: बंगाल में पहले अभिषेक पर ‘प्रहार’… अब कल्याण पर वार! TMC नेताओं पर हमलों से गरमाई सियासत, क्या प्रदेश में होने वाला है कोई बड़ा बवाल?

West Bengal Politics News/Image Credit: AI

Modified Date: June 1, 2026 / 12:10 am IST
Published Date: June 1, 2026 12:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • बंगाल में नई सरकार बनने के बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।
  • पहले अभिषेक बनर्जी और उसके बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हुआ हमला।
  • TMC नेताओं पर हमले कि इन घटनाओं पर सियासत भी गरमा गई।

West Bengal Politics News: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव निपट गए नई सरकार ने भी पदभार संभाल लिया लेकिन हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। बंगाल में महज 24 घंटे के भीतर TMC नेताओं पर हमले की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। शनिवार को TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण सोनारपुर में हमला किया गया उन पर अंडे फेंके गए। (West Bengal Politics News) पत्थर मारे गए.. भीड़ ने उनके साथ झूमाझटकी की तो रविवार को TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि जब वो हुगली में पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपने पुलिस स्टेशन जा रहे थे तभी भीड़ ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया जिसमें कल्याण बनर्जी पहले पुलिस स्टेशन के बाहर नारे लगाते दिखे बाद में वो सिर पकड़कर जमीन पर लेटते नजर आए और काफी देर तक जमीन पर ही लेटे रहे। उन्हें अपने सिर के पिछले हिस्से पर कपड़ा रखे हुए देखा गया।

West Bengal Politics News:वहीं इस घटना के बाद TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी कल्याण बनर्जी के घर पहुंची। उनसे मुलाकात की और हालचाल जाना। इससे पहले शनिवार को बंगाल के दक्षिण सोनारपुर में तब हालात तनावपूर्ण बन गए जब TMC सांसद अभिषेक बनर्जी चुनावी हिंसा में मारे गए TMC कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।मुलाकात के बाद जब वो लौट रहे थे तभी भीड़ ने घेरकर उन पर हमला कर दिया। (West Bengal Politics News) अभिषेक को इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ममता बनर्जी ने हमले को अभिषेक बनर्जी की हत्या की साजिश बताया था। वहीं राहुल गांधी से फोन पर हुई बातचीत की भी जानकारी दी।

TMC नेताओं पर हमले कि इन घटनाओं पर सियासत भी गरमा गई। TMC ने बीजेपी पर निशाना साधा और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए तो बीजेपी ने इसे TMC का ही प्लान बताकर पलटवार किया।

West Bengal Politics News:पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा का पुराना इतिहास रहा है, लेकिन चुनाव निपटने और नई सरकार के पदभार ग्रहण करने के बाद भी इस तरह की घटनाएं कहीं ना कहीं राज्य सरकार को भी कटघरे में खड़ा कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.