CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, सीएम योगी आए एक्शन मोड में, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने रविवार को कई जिलों में आंधी, बारिश और तूफान की घटना के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की।
CM Yogi Adityanath News/Image Credit: IBC24.in
- सीएम योगी ने प्रदेश में आंधी, बारिश और तूफान की घटना के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की।
- सीएम योगी ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये।
- सीएम योगी ने फसलों को हुए नुकसान का तुरंत सर्वेक्षण करने के दिए निर्देश।
CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले तीन दिनों से जारी आंधी, बारिश और तेज हवाओं के बीच अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने तथा राहत कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, सीएम योगी ने रविवार को कई जिलों में आंधी, बारिश और तूफान की घटना के बाद जिला प्रशासन, राहत आयुक्त कार्यालय तथा संबंधित विभागों को लगातार निगरानी बनाए रखने व किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। (CM Yogi Adityanath News) मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया और पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई।
तत्काल राहत राशि वितरित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिन जिलों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जनहानि अथवा पशुहानि हुई है, वहां प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि वितरित की जाए। (CM Yogi Adityanath News) उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक समयबद्ध सहायता पहुंचनी चाहिए।
फसलों को हुए नुकसान का तुरंत किया जाए सर्वेक्षण
CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराया जाए और जहां भी कृषि क्षति की सूचना मिले, (CM Yogi Adityanath News) वहां राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर आकलन करे तथा शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराए ताकि किसानों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जा सके।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bemetara Samuhik Vivah Today: सामूहिक विवाह समारोह में भड़के विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह.. कलेक्टर-एसपी को सार्वजनिक तौर पर लगाई फटकार.. जानें आखिर किस बात पर नाराज हुए पूर्व CM
- IPL Final 2026 Updates: RCB ने रचा इतिहास, गुजरात को इतने विकेट से हराकर दूसरी बार अपने नाम किया IPL खिताब, किंग कोहली रहे जीत के हीरो
- Alirajpur Viral Video: शादी समारोह में घूंघट हटते ही उड़ गए सबके होश, भीड़ ने युवकों की कर दी पिटाई, जानें पूरा मामला

Facebook


