पश्चिमी सेना के कमांडर ने खड़गा कोर की सैन्य अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा की

Ads

पश्चिमी सेना के कमांडर ने खड़गा कोर की सैन्य अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा की

  •  
  • Publish Date - January 8, 2021 / 07:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

जम्मू, आठ जनवरी (भाषा) भारतीय थल सेना के पश्चिमी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आर पी सिंह ने शुक्रवार को अंबाला में खड़गा कोर का दौरा किया और बल की सैन्य अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

कोर बेस में खड़गा कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एस एस महल ने लेफ्टिनेंट जनरल सिंह का स्वागत किया।

प्रवक्ता ने बताया कि कमांडर को बल की सैन्य अभियान संबंधी और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी थी।

लेफ्टिनेंटर जनरल सिंह ने इस दौरान कोर के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उनके पेशेवराना तरीकों के उच्च मानकों पर संतोष व्यक्त किया।

भाषा सिम्मी सुभाष

सुभाष