PM Modi USA Visit: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच क्या हुई बातचीत? जानें निर्वासित किए भारतीयों को लेकर मोदी ने क्या कहा
PM Modi USA Visit: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच क्या हुई बातचीत? जानें निर्वासित किए भारतीयों को लेकर मोदी ने क्या कहा

PM Modi USA Visit
- पीएम मोदी और ट्रंप की बैठक में चर्चा के मुख्य बिंदु
- मानव तस्करी पर बातचीत
- 104 भारतीयों के निर्वासन पर बवाल
वॉशिंगटन डीसी। PM Modi USA Visit पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठ में दोनों के बीच कइ अहम मुद्दों पर बात हुई। कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। PM मोदी ने कहा कि, अपराधी को भारत प्रत्यर्पित करने के फैसले की तारीफ करता है। मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत भेजा जाएगा। भारत-अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से साथ खड़े हैं। टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर जोर दिया जाएगा। 2030 तक भारत-अमेरिका दोगुना व्यापार करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि, हम मिलकर बेहतर विश्व बनाएंगे। ट्रंप ने दोनों देशों के संबंधों को संजोया है। रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, भारत का अपना पक्ष शांति है। ट्रंप से सीखता हूं देश सर्वोपरि है। भारत-अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने मुझे ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम की याद दिलाई है। ट्रंप के साथ एक बार फिर काम करने का मौके मिला है। PM मोदी ने कहा कि, किसी भी देश में अवैध तरीके से घुसना गलत है। अवैध घुसपैठियों से लड़ाई हम सबकी जिम्मेदारी है।
PM Modi USA Visit इसके अलावा पीएम मोदी ने अमेरिका से निर्वासित किए जा रहे भारतीयों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि "जो लोग अवैध रूप से दूसरे देशों में रहते हैं, उन्हें वहां रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। जहां तक भारत और अमेरिका का सवाल है, हमने हमेशा कहा है कि जो लोग सत्यापित हैं और वास्तव में भारत के नागरिक हैं - अगर वे अवैध रूप से अमेरिका में रहते हैं, तो भारत उन्हें वापस लेने के लिए तैयार है। लेकिन यह हमारे लिए यहीं तक सीमित नहीं है। ये सामान्य परिवारों के लोग हैं। उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाए जाते हैं और उनमें से ज़्यादातर ऐसे होते हैं जिन्हें गुमराह करके यहां लाया जाता है। इसलिए, हमें मानव तस्करी की इस पूरी व्यवस्था पर हमला करना चाहिए। अमेरिका और भारत को मिलकर इस तरह के पारिस्थितिकी तंत्र को जड़ से खत्म करने का प्रयास करना चाहिए ताकि मानव तस्करी खत्म हो जाए... हमारी बड़ी लड़ाई उस पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के खिलाफ है और हमें विश्वास है कि राष्ट्रपति ट्रंप इस पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने में भारत का पूरा सहयोग करेंगे।"
104 भारतीयों के निर्वासन पर मचा था बवाल
पीएम मोदी ने आगे कहा, 'गरीब और साधारण परिवारों के युवाओं को गलत तरीके से विदेश भेजा जाता है। उन्हें बड़े सपने और झूठे वादों के जरिए फंसाया जाता है। कई लोगों को यह तक नहीं पता होता कि उन्हें कहां और क्यों ले जाया जा रहा है।' पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक हफ्ते पहले 104 भारतीयों को अमेरिका से भारत भेजा गया था। इन लोगों को सैन्य विमान से वापस भेजा गया और उनके हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़िया पड़े हुए थे, जिससे काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।
#WATCH | Washington, DC: On the illegal immigration issue, PM Narendra Modi says, "...Those who stay in other countries illegally do not have any legal right to be there. As far as India and the US are concerned, we have always said that those who are verified and are truly the… pic.twitter.com/Qa0JEnAjyp
— ANI (@ANI) February 13, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बैठक में आतंकवाद, व्यापार, अवैध घुसपैठ, और मानव तस्करी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई थी।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: What happened between PM Modi and Trump
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pm