‘राहुल गांधी बोले- जब भी मैं मुंह खोलता हूं सोच समझ कर बोलता हूं’ मेरे बारे में ये बात समझ लीजिए

'राहुल गांधी बोले- जब भी मैं मुंह खोलता हूं सोच समझ कर बोलता हूं' ! Whenever I open my mouth I speak thoughtfully: Rahul Gandhi

‘राहुल गांधी बोले- जब भी मैं मुंह खोलता हूं सोच समझ कर बोलता हूं’ मेरे बारे में ये बात समझ लीजिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: February 15, 2022 2:22 pm IST

पटियाला: I speak thoughtfully विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब के सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। राजनीति दलों के नेता लगातार चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए पटियाला पहुंचे हैं। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया।

Read More: लड़कियों को कैसे करें इंप्रेस? मॉडल दे रही कोचिंग, 30000 रुपए है एक घंटे का चार्ज

I speak thoughtfully चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरे बारे में एक चीज़ समझ लीजिए मैं जब भी मुंह खोलता हूं सोच समझ कर बोलता हूं। मुझे सिखाया गया है कि जब भी बोलो तो सच बोलो झूठ नहीं बोलो। मैं इस स्टेज से झूठे वादे नहीं करूंगा।

Read More: 87 साल की महिला से 30 वर्षीय सफाईकर्मी ने किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

आज नेता आते हैं तो कहते हैं कि हमारी सरकार आएगी तो हम ड्रग्स के ख़िलाफ इंस्टीट्यूट खोलेंगे। 2013 में मैं जब पंजाब आया था तब मैंने कहा था कि पंजाब के युवाओं के लिए सबसे बड़ा ख़तरा ड्रग्स है। BJP व अकाली दल ने कहा कि राहुल गांधी बकवास कर रहा है।

Read More: पुलवामा हमले के समर्थन में कश्मीरी छात्र ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरोना के समय मैंने कहा हिंदुस्तान को भयंकर चोट लगने वाली है, लाखों लोग मरने जा रहे हैं, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर को तैयार रखो। इसका मज़ाक उड़ाया गया। उसी वक़्त PM कहते हैं थाली बजाओ। थाली बजाने के बाद कहते हैं अब मोबाईल फोन की लाइट चमकाओ।

Read More: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"