#SarkaOnIBC24: ‘वक्फ कानून’..बंगाल में पलायन! आखिर बीजेपी क्यों कर रही राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग? देखें पूरा वीडियो
#SarkaOnIBC24: ‘वक्फ कानून’..बंगाल में पलायन! आखिर बीजेपी क्यों कर रही राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग? देखें पूरा वीडियो

#SarkaOnIBC24
- वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में भीषण हिंसा, 3 मौतें, कई घायल।
- सैकड़ों हिंदू परिवारों ने किया पलायन, बाकी शरणार्थी शिविरों में रहने को मजबूर।
- राजनीतिक घमासान तेज, BJP ने मांगा राष्ट्रपति शासन, TMC ने बताया साजिश।
नई दिल्ली: #SarkaOnIBC24 वक्फ संशोधन कानून पर केंद्र सरकार ने अमल भी शुरू कर दिया है, लेकिन इसका विरोध भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में इसके चलते हालात इतने तनावपूर्ण है कि नौबत हिंदुओं के पलायन तक जा पहुंचीं है।
#SarkaOnIBC24 वक्फ कानून के विरोध में बंगाल में भड़की आग बुझने का नाम नहीं ले रही हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि मुर्शिदाबाद के मुस्लिम बहुल इलाकों से बड़ी संख्या में हिंदू परिवार पलायन कर गए हैं और जो बचे हैं वो शरणार्थी शिविर में रहने को मजबूर हैं। बंगाल के मुर्शिदाबाद में 11 अप्रैल को जुमे की नमाज के बाद जमकर बवाल मचा था। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कई युवा पथराव करते नजर आ रहे हैं। हिंसा और आगजनी में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद दहशत में आए सैकड़ों हिंदू परिवार अपना घर छोड़ चुके हैं। हिंसाग्रस्त इलाकों में धारा 163 लागू है, इंटरनेट भी बैन है।
मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा पर सियासत भी तेज है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की, तो TMC हिंसा के पीछे बीजेपी की साजिश बता रही है। मुर्शिदाबाद में हिंसा और हिंदुओं के पलायन पर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदू डरे हुए हैं वक्फ बिल के कानून बनने के बाद यूं तो कई राज्यों में नाराजगी और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी इसके खिलाफ लडाई लड़ी जा रही है, लेकिन जिस तरह से हिंसा और हिंदुओं के पलायन की घटना बंगाल में सामने आई है, ममता सरकार पर चौतरफा हमले हो रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=oSpCPE7dwto&t=3s&ab_channel=IBC24
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वक्फ संशोधन कानून केंद्र सरकार द्वारा लाया गया एक संशोधन है, जिसमें वक्फ संपत्तियों की निगरानी और नियंत्रण को लेकर प्रावधान सख्त किए गए हैं। कई लोग इसे सांप्रदायिक दृष्टिकोण से भेदभावपूर्ण मान रहे हैं, खासकर गैर-मुस्लिम समुदायों में असंतोष है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Why does BJP demand imposition of President's rule in West Bengal?

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm