राम मंदिर मामले पर एक महीने से प्रधानमंत्री मौन क्यों: कांग्रेस

Ads

राम मंदिर मामले पर एक महीने से प्रधानमंत्री मौन क्यों: कांग्रेस

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 07:37 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 07:37 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने अयोध्या स्थित राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के विषय को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह इस गंभीर विषय पर पिछले एक महीने से मौन क्यों हैं।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि राम मंदिर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा ‘‘सुनियोजित तरीके से चंदा चोरी’’ की गई तथा लोगों की आस्था के साथ धोखा हुआ है।

उन्होंने सवाल किया कि भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त न करने (जीरो टॉलरेंस) का दावा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर पिछले एक महीने से चुप क्यों हैं?

कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता इस कथित विश्वासघात के लिए प्रधानमंत्री से जवाब मांग रही है।

रमेश ने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर पिछले चार दिनों में कांग्रेस नेताओं ने देश के विभिन्न शहरों में 50 संवाददाता सम्मेलन आयोजित किए और प्रधानमंत्री से जवाब देने तथा ‘‘असली दोषियों’’ के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की मांग की।

भाषा हक हक सुरेश

सुरेश

ताजा खबर