दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की पत्नी घर में फंदे से लटकी मिली

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की पत्नी घर में फंदे से लटकी मिली

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की पत्नी घर में फंदे से लटकी मिली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: April 3, 2021 10:18 am IST

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के घिटोरनी गांव में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की पत्नी का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों और कांस्टेबल ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल की पत्नी का शव उनके घर में बृहस्पतिवार को मिला था।

दंपति के तीन साल और तीन महीने के दो बेटे स्नानागार (बाथरूम) में बेहोश मिले थे और उन्हें वसंत कुंज के एक अस्पताल ले जाया गया था जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “ मृतका के परिवार की शिकायत पर, कांस्टेबल सुशील के खिलाफ दहेज को लेकर मौत का मामला दर्ज किया गया है। सुशील की शिकायत पर उसके बच्चों की हत्या की कोशिश को लेकर भी एक मामला दर्ज किया गया है।”

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में