पुलवाामा हमले में शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी नितिका कौल सेना में हुईं शामिल, लेफ्टिनेंट जनरल ने कंधे पर लगाए स्टार

Ads

पुलवाामा हमले में शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी नितिका कौल सेना में हुईं शामिल, लेफ्टिनेंट जनरल ने कंधे पर लगाए स्टार

  •  
  • Publish Date - May 29, 2021 / 10:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

जम्मू: पुलवामा में शहीद हुए अपने पति मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के पदचिह्नों पर चलते हुए निकिता कौल शनिवार को सेना में शामिल हो गयीं। सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने तमिलनाडु के चेन्नई में अधिकारियों की प्रशिक्षण अकादमी में उनके कंधों पर स्टार लगाए। रक्षा मंत्रालय, उधमपुर के जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस समारोह का एक संक्षिप्त वीडियो साझा किया है।

Read More: आवासीय विद्यालय परिसर में मिली 200 से अधिक बच्चों की लाश, मची अफरातफरी

पीआरओ उधमपुर ने ट्वीट किया, ‘‘पुलवामा में प्राण न्योछावर करने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि देते हुए आज उनकी पत्नी निकिता कौल ने सेना की वर्दी पहन ली। यह उनके लिए गर्व का मौका होगा क्योंकि सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट वाई के जोशी ने उनके कंधे पर स्टार लगाए।’’

Read More: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में बांटा जाएगा छत्तीसगढ़ का ‘कोविड कवच’, CM भूपेश बघेल ने लांच किया गिफ्ट हैम्पर

कश्मीर की रहने वाली लेफ्टिनेंट कौल की शादी के महज नौ महीने बाद ही मेजर ढौंडियाल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। पुलवामा में 18 फरवरी 2019 को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में मेजर ढौंडियाल समेत सुरक्षा बल के पांच जवान शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी भी मारे गए थे।

Read More: शराब पीने के बाद दोस्तों में हुआ विवाद, फिर 6 लोगों ने मिलकर युवक को उतार दिया मौत के घाट, जंगल में फेंकी लाश

राष्ट्र के लिए उनके बलिदान को लेकर उन्हें शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। अपने पति से प्रेरणा लेते हुए दिल्ली में एक बहु-राष्ट्रीय कंपनी की नौकरी छोड़कर कौल ने सेना में शामिल होने का निर्णय लिया था। उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमीशन परीक्षा पास करने के बाद पिछले साल साक्षात्कार के बाद प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। इसको लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सेना और शहीद सैन्यकर्मी की पत्नी की सराहना की है।

Read More: कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी ये राज्य सरकार, बेहतर शिक्षा का किया जाएगा इंतजाम

सैन्य खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल के जे एस ढिल्लों ने ट्वीट कर कौल को सेना में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं। स्वप्निल पांडे ने लिखा ‘‘आपको पता है यह इसलिए महत्वपूर्ण है कि सैनिक ना भी रहे लेकिन सेना उनके परिवारों को कभी अकेलापन का अहसास नहीं होने देती है। बहादुर अधिकारी से शादी करने वाली और अब खुद वर्दी पहनने वाली वीर नारी का साथ देना सेना के मूल्यों और इसके आचार संहिता को प्रदर्शित करता है।’’ कुछ और लोगों ने भी कौल की सराहना करते हुए लिखा, ‘‘दिवंगत अधिकारी को यह सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि है।’’

Read More: राजीव गांधी किसान न्याय योजना : छत्तीसगढ़ सरकार ने दी बड़ी राहत, सभी श्रेणी के भू-स्वामी और वन पट्टाधारी किसान होंगे पात्र, ऐसे करें पंजीयन