Reported By: Dewesh Dubey
,Chhattisgarh School Viral Video: छत्तीसगढ़ में एक और शिक्षक का वीडियो आया सामने, दो छात्रों के साथ किया हैवानियत....CCTV फुटेज वायरल /image: IBC24 File
बलरामपुर-रामानुजगंज। Chhattisgarh School Viral Video: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इन दिनों शिक्षकों के शर्मनाक हरकतों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जांजगीर चांपा के बाद अब वाड्रफनगर के प्रेमनगर DAV पब्लिक स्कूल में शिक्षक की दो छात्रों से हैवानियत का वीडियो सामने आया है। इतना ही नहीं छात्रों ने बताया कि शिक्षक ने धमकी भी दी थी।
Chhattisgarh School Viral Video आरोप है कि स्कूल के शिक्षक शुभम गुप्ता ने बाल नहीं कटवाने की बात पर दोनों छात्र को डंडे से पीटा (Teacher Beating Students)। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। छात्रों के शरीर पर चोट के निशान भी है। परिजनों का यह भी आरोप है कि शिक्षक ने छात्रों को घटना की जानकारी घर में नहीं देने की धमकी दी थी। लेकिन एक छात्र की तबीयत बिगड़ने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों ने बच्चों से पूछताछ की, तब कथित मारपीट की जानकारी सामने आई।
Chhattisgarh School Viral Video इस बीच घटना का कथित CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आप देख सकते है कि शिक्षक कैसे छात्रों पर डंडे बरसा रहें है। परिजनों का कहना है कि फुटेज में छात्रों के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। इसी आधार पर उन्होंने संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में प्राचार्य जांच के बाद कार्यवाही की बात करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें