Will Sidhu Join BJP? भाजपा ज्वॉइन करेंगे सिद्धू? राहुल गांधी को मीडिया के सामने नवजोत ने कहा- 'पप्पू', इस वजह से कांग्रेस से हुआ मोहभंग / Image: X
चंडीगढ़: Will Sidhu Join BJP? पंजाब की राजनीति में बीते कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी में विद्रोह सुर तेज होते नजर आ रहे हैं। दअरसल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर ने बागी तेवर दिखाए थे, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर के निष्कासन की औपचारिक घोषणा कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने की है। हालांकि पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर ने पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में पंजाब अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। वहीं, पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर के तेवर और भी ज्यादा विरोधी हो गए हैं और उन्होंने राहुल गांधी पर अपनी भड़ास निकाली है।
Will Sidhu Join BJP? पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने न केवल इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी, बल्कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहकर संबोधित किया जो आमतौर पर विपक्षी खेमे द्वारा उनके उपहास के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नवजोत कौर का यह बयान कांग्रेस के साथ उनके रिश्तों की कड़वाहट को चरम पर ले गया है।
पंजाब कांग्रेस में विरोध के सुर तब तेज होने लगे थे जब डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बीते साल दिसंबर महीने में पार्टी हाईकमान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कांग्रेस के शिर्ष तेतृत्व पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा वही बनता है जो 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू सक्रिय राजनीति में तभी लौटेंगे जब उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाएगा। उस समय उन्होंने कहा था, “कांग्रेस में इतनी गुटबाजी है कि वे नवजोत सिद्धू को आगे नहीं बढ़ने देंगे। वहां पहले से ही पांच दावेदार मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और वे खुद कांग्रेस को हराने पर तुले हुए हैं।”
अब सियासी गलियारों में ये सवाल गूंजने लगा है कि क्या सिद्धू फिर से पाला बदलेंगे? एक सवाल ये भी पूछा जा रहा है कि क्या नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा में वापसी करेंगे? वैसे सवाल तो कई हैं लेकिन इसका जवाब नवजोत ही दे पाएंगे। हालांकि अभी इस संबंध में नवजोत सिंह सिद्धू ने अभी तक कभी नहीं कहा है। वहीं, सिद्धू अभी भी तकनीकी रूप से कांग्रेस में हैं, लेकिन उनकी पत्नी के बयानों को उनके भविष्य के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में नवजोत कौर ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की जमकर तारीफ की। इससे इन अटकलों को बल मिला है कि सिद्धू परिवार एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकता है, जहां से उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।