Kota Building Collapsed News: भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत, अब तक दो की मौत, 14 लोगों का इलाज जारी

Ads

Kota Building Collapsed News: राजस्थान के कोटा में शनिवार रात एक भीषण हादसा हुआ हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए।

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 07:10 AM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 07:13 AM IST

Kota Building Collapsed News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के कोटा में शनिवार रात एक भीषण हादसा हुआ हुआ।
  • इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए।
  • सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Kota Building Collapsed News: कोटा: राजस्थान के कोटा में शनिवार रात एक भीषण हादसा हुआ हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, कोटा के तलवंडी इलाके में ओपेरा अस्पताल रोड पर तीन मंजिला इमारत शनिवार रात अचानक गिर गई। (Kota Building Collapsed) हादसे के दौरान नीचे रेस्टोरेंट में कई लोग खाना खा रहे थे। वहीं रेस्टोरेंट का स्टाफ भी मौजूद था। इमारत ढहने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

Kota Building Collapsed News:  हादसे की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, एडीएम सिटी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय रेस्टोरेंट में कुछ ग्राहक और कुछ रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोग थे। ये भी बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के (Kota Building Collapsed) नीचे नॉनवेज रेस्टोरेंट अवैध रूप से संचालित हो रहा था। निगम से किसी भी तरह की एनओसी नहीं ली गई थी।

14 लोगों का किया गया रेस्क्यू

Kota Building Collapsed News:  मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 14 घायलों को मलबे के नीचे से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर थड़ियां बनी होने से रेस्क्यू में परेशानी हुई।

इस हादसे की जानकरी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, (Kota Building Collapsed) शनिवार रात करीब 9 बजे एक जोरदार धमाके की आवाज आई और इमारत ढह गई सूचना पर पुलिस टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देर रात तक टीमें मलबे से घायलों को निकालने का प्रयास कर रही थी। एहतियात के तौर पर इलाके में बिजली बंद करवाई गई।

ओम बिरला ने जताया दुख

Kota Building Collapsed News:  कोटा में हुए इस हादसे को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुख जताया है। ओम बिरला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, कोटा के इंद्रविहार में बिल्डिंग गिरने की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में हूँ। जिला कलक्टर सहित संबंधित (Kota Building Collapsed) अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को गति देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, हादसे में घायल सभी व्यक्तियों के समुचित एवं शीघ्र उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा है। मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ तथा इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना करता हूँ।

इन्हे भी पढ़ें:-