Dhamtari News: आक्रोशित आदिवासी समाज के लोगों ने किया चक्काजाम, थाना प्रभारी पर लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप

Ads

Dhamtari News: आदिवासी समाज के लोगों ने नगरी थाना प्रभारी पर आदिवासी नेता से गाली-गलौच, दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 01:47 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 01:48 PM IST

Dhamtari News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • आदिवासी समाज के लोगों ने नगरी थाना का घेराव किया।
  • लोगों ने थाना प्रभारी पर लगाया आदिवासी नेता से गाली-गलौच, दुर्व्यवहार करने का आरोप।
  • थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर कर रहे हैं लोग।

Dhamtari News: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां आदिवासी समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। आदिवासी सामाज के लोगों द्वारा चक्काजाम करने की खबर मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और (Dhamtari News) लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

Dhamtari News: मिली जानकारी के अनुसार, आदिवासी समाज के लोगों ने नगरी थाना का घेराव किया और उसके बाद चक्काजाम कर दिया। आदिवासी समाज के लोगों ने नगरी थाना प्रभारी पर आदिवासी नेता से गाली-गलौच, दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि, समाज की दो लड़कियां गायब है और (Dhamtari News)  उनकी मिसिंग रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी वजह से समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ गया। आदिवासी समाज के लोग थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर कर रहे हैं। लोगों के प्रदर्शन और चक्काजाम की खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-