School Closed Latest News : 15 जनवरी तक रहेगा शीतकालीन अवकाश, बंद रहेंगे सभी स्कूल, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश
School Closed Latest News : राज्य के सभी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। स्कूल 16 जनवरी, 2025 को फिर से खुलेंगे।”

Order To School Closed Today | Source : File Photo
नई दिल्ली। School Closed Latest News : इस समय देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का असर साफतौर से देखा जा रहा है। शीतलहर अपना प्रकोप दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद समेत दो जिलों के 8वीं तक के स्कूलों को आज(28 दिसंबर 2024) बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। तो वहीं पंजाब, जम्मू कश्मीर में पहले ही सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया।
वहीं राजस्थान में भी कई इलाकों में सर्द हवाओं ने अपना डेरा डालकर रखा है। हाल ही में राजस्थान सरकार की तरफ से भी 25 दिसंबर से स्कूलों में विंटर वेकेशन की घोषणा की गई थी और दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा में भी विंटर वेकेशन का ऐलान कर दिया गया है।
विंटर वेकेशन का ऐलान
बीते कल ही हरियाणा एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से घोषणा की गई कि राज्य में 1 जनवरी से सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त व सहायता प्राप्त स्कूलों में विंटर वेकेशन की शुरूआत हो रही है, जो 15 जनवरी 2025 तक रहेगी। साथ, यह भी कहा, कि 16 जनवरी 2025 को पुन: स्कूल खुलेंगे।
हरियाणा एजुकेशन डिपार्टमेंट की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई। एक्स पर पोस्ट में लिखा, "हरियाणा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि राज्य के सभी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। स्कूल 16 जनवरी, 2025 को फिर से खुलेंगे।"
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
FAQ Section:
कौन से राज्यों में स्कूल बंद किए गए हैं?
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद समेत दो जिलों में 28 दिसंबर 2024 को 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी शीतलहर के कारण स्कूलों को बंद किया गया है।
हरियाणा में स्कूलों के विंटर वेकेशन की तारीखें क्या हैं?
हरियाणा में 1 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। स्कूल 16 जनवरी 2025 को फिर से खुलेंगे।
दिल्ली और राजस्थान में स्कूलों के लिए क्या आदेश हैं?
दिल्ली और राजस्थान में भी सर्दी के कारण स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की गई है। राजस्थान सरकार ने 25 दिसंबर से विंटर वेकेशन की घोषणा की थी।
स्कूल बंद होने के बारे में कहां से जानकारी प्राप्त करें?
स्कूलों के बंद होने या विंटर वेकेशन की जानकारी संबंधित राज्य के शिक्षा विभाग की वेबसाइट, सोशल मीडिया या समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Winter holidays will continue till January 15, all schools will remain closed, Directorate of Education issued order

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm