अलवर में महिला और तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या की आशंका

अलवर में महिला और तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या की आशंका

अलवर में महिला और तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या की आशंका
Modified Date: March 5, 2024 / 06:14 pm IST
Published Date: March 5, 2024 6:14 pm IST

जयपुर, पांच फरवरी (भाषा) राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला और उसके तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि दोंदा की ढाणी की निवासी मंजू शर्मा (35) एवं उसकी बेटियों– शिवानी (11) और दिव्यांशी (9) तथा बेटे प्रियांशु (7) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मंजू के भाई की ओर से इस संबंध में उसके पति तेजपाल शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि तेजपाल शर्मा नर्सिंगकर्मी है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी राजकुमार


लेखक के बारे में