आंध्र प्रदेश में काजू बागान में मृत पाई गई महिला और उसकी बेटी
आंध्र प्रदेश में काजू बागान में मृत पाई गई महिला और उसकी बेटी
नल्लामाडु (आंध्र प्रदेश), एक जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में काजू के बागान में एक महिला और उसकी बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस को संदेह है कि इन मौतों के पीछे अज्ञात लोगों का हाथ हो सकता है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एलुरु के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) डी. श्रवण कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘महिला और उसकी बेटी के शव नल्लामाडु गांव के निकट काजू के एक बागान में मिले। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें थीं, जो किसी धारदार वस्तु से किए गए हमले के कारण होने की आशंका है।’’
पुलिस के अनुसार, दोनों एलुरु से दोमाचेरला में एक समारोह में शामिल होने के लिए गई थीं।
डीएसपी ने बताया कि 29 मई की रात करीब आठ बजे बेटी ने अपने भाई से फोन पर बात की थी, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन संपर्क से बाहर हो गया।
पुलिस को संदेह है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, हालांकि अपराध के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश
नरेश

Facebook


