महिला और उसके दो मासूम बच्चों की नदी में डूबने से मौत

महिला और उसके दो मासूम बच्चों की नदी में डूबने से मौत

महिला और उसके दो मासूम बच्चों की नदी में डूबने से मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: October 18, 2020 11:40 am IST

जयपुर, 18 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई।

सहायक पुलिस उप निरीक्षक और जांच अधिकारी बद्रीलाल जाट ने बताया कि दूधपुरा गांव में शनिवार को एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ खेत के नजदीक नदी किनारे गई थी। वहां नहाने के दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए और उन्हें बचाने के प्रयास में उतरी महिला सहित तीनों की डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के शव रविवार सुबह नदी में तैरते मिले जबकि महिला का शव नदी की गहराई से मिला। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पूरणकंवर (44), उनके दो पुत्र लोकेश (4) और नितिन (5) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा कुंज अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में