Lakhimpur Kheri Viral Video: ‘करवा देंगे नहीं…. करवा दीजिए’ घर की समस्या लेकर डीएम के पास पहुंचे 13 साल के अमिताभ, बात सुनकर कोई नहीं रोक पाएं हंसी, आप भी देखें वीडियो

Lakhimpur Kheri Viral Video: 'करवा देंगे नहीं.... करवा दीजिए' घर की समस्या लेकर डीएम के पास पहुंचे 13 साल के अमिताभ, बात सुन कोई नहीं रोक पाएं हंसी, आप भी देखें वीडियो

Lakhimpur Kheri Viral Video: ‘करवा देंगे नहीं…. करवा दीजिए’ घर की समस्या लेकर डीएम के पास पहुंचे 13 साल के अमिताभ, बात सुनकर कोई नहीं रोक पाएं हंसी, आप भी देखें वीडियो

Lakhimpur Kheri Viral Video: 'करवा देंगे नहीं.... करवा दीजिए' घर की समस्या लेकर डीएम के पास पहुंचे 13 साल के अमिताभ, बात सुनकर कोई नहीं रोक पाएं हंसी, आप भी देखें वीडियो /image: Social Media

Modified Date: July 19, 2026 / 12:01 pm IST
Published Date: July 19, 2026 10:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • 13 साल के अमिताभ और DM की 3 मिनट की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल
  • बच्चे ने घर का ताला खुलवाने और आर्थिक तंगी की बात रखी
  • DM ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए, बच्चे की बेबाक बातों ने सभी का ध्यान खींचा

यूपी। Lakhimpur Kheri Viral Video: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 13 साल का अमिताभ गुप्ता डीएम अंजनी कुमार के सामने फरियाद लेकर पहुंचा। अमिताभ ने डीएम साहब से कहा साहब ताऊ ने घर में ताला डाल दिया है। अमिताभ और डीएम की 3 मिनट की लंबी बातचीत वायरल है। मामला यूपी के जिला लखीमपुर खीरी का है।

जानें क्या है पूरा मामला?

Lakhimpur Kheri Viral Video ईदगाह मोहल्ले का रहने वाला कक्षा 8 का छात्र अमिताभ गुप्ता संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। उसने डीएम से कहा कि उसके मकान के एक हिस्से पर उसकी ताई ने ताला लगा रखा है। यदि वह ताला खुल जाए तो परिवार उस हिस्से को किराये पर देकर अपना खर्च चला सकता है। उसने बताया कि घर में उसके घर में कहानी की तंगी है, 50 रुपये की सब्जी से गुजारा करना पड़ रहा है।

बात सुनकर हंस पड़े अधिकारी

Lakhimpur Kheri Viral Video अमिताभ की शिकायत सुनने के बाद मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने उसे भरोसा देते हुए कहा कि आज ही तुम्हारा मामला देखते हैं। इस पर बच्चे ने तुरंत जवाब दिया, साहब, देखना नहीं है… करवा दीजिए। बच्चे का यह जवाब सुनकर डीएम सहित सभी अधिकारी हंस पड़े। अमिताभ ने DM से कहा कि क्या आप मेरी और मेरी बहन के पढाई का खर्चा उठाएंगे, जिस पर डीएम ने कहा कि पढाई और किताब तो बिल्कुल फ्री है। आगे बच्चे ने कहा कि हुम लोग तो गरीब है 300 में होता क्या है?

 

 

View this post on Instagram

 

 

डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Lakhimpur Kheri Viral Video बच्चे की बात सुनने के बाद डीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 61 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सबसे अधिक राजस्व विभाग से संबंधित मामले थे। मौके पर छह शिकायतों का निस्तारण भी किया गया।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.