गोलियां चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली महिला गिरफ्तार

Ads

गोलियां चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली महिला गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 3, 2022 / 09:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

जयपुर, तीन मार्च (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में 27 वर्षीय एक महिला को गोलियां चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

नागौर के पुलिस अधीक्षक राममूर्ति ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी कमला चौधरी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर गोलियां चलाते हुए एक वीडियो अपलोड किया था।

उन्होंने कहा कि हथियार के साथ इंस्ट्राग्राम पर वीडियो पोस्ट करने से प्रतीत होता है कि महिला लोगों में आतंक व भय पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि महिला के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आईटी कानून के तहत कोतवाली थाने में बुधवार को मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को 2020 में ‘रंगदारी’ के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

भाषा कुंज कुंज बिहारी अविनाश

अविनाश