Jantar Mantar Protest Latest Update: जंतर-मंतर से संसद कूच के बीच हंगामा, पुलिस प्रदर्शकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Ads

Jantar Mantar Protest Latest Update: जंतर-मंतर से संसद कूच के बीच हंगामा, पुलिस प्रदर्शकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 03:02 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 03:02 PM IST

Jantar Mantar Protest Latest Update | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन
  • संसद की ओर बढ़ने की कोशिश
  • पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली: Jantar Mantar Protest Latest Update नीट (NEET) पेपर लीक मामले और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन अब और उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारी संसद के पास पहुंच गए हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस लगातार लाठीचार्ज कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे हैं। जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Jantar Mantar Protest Latest Update नेतृत्व में प्रदर्शकारी अभिजीत दीपके और गीतांजलि संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और पुलिस ने बैरिकेड लगा दिया। जब प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इससे प्रदर्शनकारियों में अफ़रा-तफ़री मच गई।


आपको बता दें कि सोमवार के प्रदर्शन के लिए लोग रविवार रात 11 बजे से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे थे। उन्होंने फुटपाथ पर ही रात गुजारी। सुबह जब मार्च शुरू हुआ, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। बहुत ज़्यादा गर्मी होने की वजह से कुछ लोग बेहोश भी हो गए। कुछ लोग वहां से निकलकर बाहर जाते भी दिखे।

अभिजीत दीपके ने किया था ऐलान

बता दें कि कॉकक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज बड़ा ऐलान किया था कि “भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है। पिछले 10-12 सालों से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं। जंतर-मंतर पर एक महीने तक बैठकर आप लोगों ने लोकतंत्र को फिर से ज़िंदा किया है। देश भर से लोग आ रहे हैं। जब मैं अमेरिका में था, तो लोग मुझसे कहते थे कि कोई भी सड़कों पर नहीं उतरेगा—कि यह सिर्फ़ सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बनकर रह जाएगा। आज जंतर-मंतर की ओर जाने वाली चारों सड़कों को देखिए; वे पूरी तरह से भरी हुई हैं, संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता।”

इन्हें भी पढें:-

CJP का प्रदर्शन किस मुद्दे पर है?

NEET पेपर लीक और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ।

प्रदर्शनकारियों को कौन रोक रहा है?

दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर और लाठीचार्ज कर रोका।

क्या पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया?

हां, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।