Dharmendra Pradhan meets Amit Shah: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, क्या पूरी होगी ‘कॉकरोच’ की मांग…देंगे इस्तीफा?

Ads

Dharmendra Pradhan Will Resign Soon? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, क्या पूरी होगी 'कॉकरोच' की मांग...देंगे इस्तीफा?

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 02:42 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 02:52 PM IST

Dharmendra Pradhan meets Amit Shah: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, क्या पूरी होगी 'कॉकरोच' की मांग...देंगे इस्तीफा? / Image ; AI Generated

HIGHLIGHTS
  • धर्मेंद्र प्रधान की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद इस्तीफे की अटकलें तेज
  • कॉकरोच जनता पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज कर दी
  • प्रदर्शनकारी संसद भवन के बेहद करीब तक पहुंच गए

नई दिल्ली: Dharmendra Pradhan Will Resign Soon? नीट यूजी परीक्षा के कथित प्रश्नपत्र लीक के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक संसद भवन के बेहद पास तक पहुंच चुके हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह की मुलाकात के बाद अब कयासों का बाजार गर्म है कि उनका इस्तीफा लिया जा सकता है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर चर्चा हुई है।

Dharmendra Pradhan Will Resign Soon? संसद भवन के पास पहुंचे ‘कॉकरोच’

दूसरी ओर दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा को भेदते हुए प्रदर्शनकारी संसद भवन के बेहद करीब पहुंच गए हैं। हालांकि सुरक्षा बलों ने मार्च में शामिल लोगों को और आगे बढ़ने से रोकने के लिए संसद भवन के ठीक सामने रेल भवन और कृषि भवन के गोलंबर के पास लाठीचार्च और आंसू गैस फायर किया है। मार्च के नजदीक पहुंचने की जानकारी मिलते ही संसद का मुख्य गेट सुरक्षा बलों ने बंद कर दिया, जिसके वीडियो वायरल हैं। संसद के अंदर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। जवानों ने कई स्तर का घेरा बनाया है।

प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे

संसद भवन के सामने की सड़क पर आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद अफरातफरी के बीच भाग रहे लोगों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। प्रेस क्लब, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब और रिजर्व बैंक के पास संसद की तरफ बढ़ रहे लोगों को लाठी और आंसू गैस के इस्तेमाल से रोका जा रहा है। पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार खुद संसद मार्ग थाना में बैठकर हालात की निगरानी कर रहे हैं। इस बीच सरकार और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वहीं, नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन शुरू किया था। आंदोलन के 23वें दिन कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का तीन दिन पुराना अनशन टूट गया है। उन्हें वांगचुक की तरफ से अनशन तोड़ने का संदेश मिलने की बात कही गई है। सोनम ने अनशन तोड़ने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं, जिसमें प्रधान का इस्तीफा शामिल नहीं है। सरकार ने आंदोलन को खत्म करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी को बातचीत के लिए बुलाया है। पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका सरकार के बुलावे पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात करने गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग क्यों हो रही है?

NEET UG परीक्षा के कथित प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे संगठन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन कौन कर रहा है?

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के समर्थक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

क्या प्रदर्शनकारी संसद भवन तक पहुंच गए थे?

रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारी संसद भवन के बेहद करीब तक पहुंच गए थे, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह की मुलाकात क्यों चर्चा में है?

मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, लेकिन दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है।

क्या धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय हो गया है?

नहीं। फिलहाल ऐसी किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस्तीफे की खबरें केवल अटकलों पर आधारित हैं।