DC Cricketer Abhishek Porel sexual harassment
नई दिल्ली: DC Cricketer Abhishek Porel sexual harassment : दिल्ली कैपिटल्स के स्टार क्रिकेटर अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने प्यार का झांसा देकर गलत काम करने और अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को अभिषेक पोरेल समेत दो लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है।
कोर्ट ने पुलिस को सख्त आदेश दिया है कि आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप तुरंत कब्जे में लिए जाएं, ताकि कोई भी गलत फोटो या वीडियो इंटरनेट पर लीक न हो सके। पीड़िता के वकीलों का कहना है कि आरोपियों ने ऐसी ही चाल चलकर कई और लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि वे आरोपियों को पकड़ने में जुटे हुए हैं।
अदालत ने पुलिस से 11 अगस्त तक की पूरी जांच रिपोर्ट मांगी है और इसी दिन मामले की अगली सुनवाई भी होगी। आपको बता दें कि बंगाल से आने वाले अभिषेक पोरेल 2023 से दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेल रहे हैं और उन्होंने 35 मैचों में 769 रन बनाए हैं।
हाई कोर्ट के गिरफ्तारी के कड़े आदेश के बाद क्रिकेटर अभिषेक पोरेल का करियर और नाम दोनों बड़े खतरे में पड़ गया है।