मिजोरम में महिला गिरफ्तार, 350 ग्राम हेरोइन बरामद

Ads

मिजोरम में महिला गिरफ्तार, 350 ग्राम हेरोइन बरामद

  •  
  • Publish Date - May 8, 2023 / 09:55 AM IST,
    Updated On - May 8, 2023 / 09:55 AM IST

आइजोल, आठ मई (भाषा) मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक महिला को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की गई है।

असम राइफल्स ने सोमवार को यह जानकारी दी।

असम राइफल्स, मिजोरम पुलिस और ‘सेंट्रल यंग मिजो एसोसिएशन’(सीवाईएमए) ने शनिवार को बावंगकान इलाके में एक संयुक्त अभियान के दौरान यह गिरफ्तारी की।

इसने बताया कि साबुन के 28 डिब्बों में कुल 350 ग्राम हेरोइन छुपा कर रखी गई थी।

भाषा जितेंद्र शोभना

शोभना