बंगाल के सेरामपुर में ट्रक की चपेट में आकर एक महिला की मौत

Ads

बंगाल के सेरामपुर में ट्रक की चपेट में आकर एक महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - April 29, 2023 / 03:17 PM IST,
    Updated On - April 29, 2023 / 03:17 PM IST

कोलकाता, 29 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के सेरामपुर इलाके में शनिवार को ट्रक (डंपर) की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा सुबह करीब सवा नौ बजे हुआ जब साइकिल सवार महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुस्साए स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-दो को जाम कर दिया और टायर जलाकर प्रदर्शन किया जिससे यातायात बाधित हुआ।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक दुर्घटनास्थल से भाग गया।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष

शीर्ष 5 समाचार