स्कार्पियो ने वैन को मारी टक्कर, महिला की मौत
स्कार्पियो ने वैन को मारी टक्कर, महिला की मौत
नोएडा(उप्र), 22 फरवरी (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर 82 मोड़ के पास रविवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एसयूवी ने वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नोएडा सेक्टर-39 थाना के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि रविवार तड़के करीब चार बजे एक मारुति ईको वैन को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एसयूवी ने टक्कर मार दी।
शुक्ल ने बताया कि वैन में आशा देवी रवि, राजाराम, रीना और श्रीपाल सवार थे और हादसे के बाद पांचों को नोएडा जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने आशा देवी को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि अन्य चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शुक्ल ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
भाषा धीरज
धीरज

Facebook


