चंडीगढ़, आठ जून (भाषा) पंजाब के मोहाली में 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि युवक ने महिला (31) पर उस समय हमला किया जब वह अपने कार्यस्थल पर जा रही थी।
पुलिस के अनुसार इस हमले के पीछे के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। उसने कहा कि घटना क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक व्यक्ति ने सड़क पर तलवार से महिला पर बार-बार हमला किया।
पुलिस ने बताया कि घायल महिला को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा यासिर
अविनाश
अविनाश