राजकोट: फ्लैट में फंदे से लटका मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप

Ads

राजकोट: फ्लैट में फंदे से लटका मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 01:17 AM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 01:17 AM IST

राजकोट, 25 जून (भाषा) गुजरात के जेतपुर शहर में आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ चुकी 23 वर्षीय एक महिला का शव किराये के फ्लैट में फंदे से लटका मिला। महिला के परिजन का आरोप है कि उसके लिव-इन (सह-जीवन साथी) पार्टनर ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान नंदनी बोसामिया के रूप में हुई है। 22 जून की शाम को गोंडल चौराहे के पास स्थित अपने फ्लैट में पंखे से उसका शव लटका हुआ मिला।

पुलिस के अनुसार, राजकोट जिले के जेतपुर की रहने वाली बोसामिया पिछले करीब एक साल से शादीशुदा असलम हुसैन समा नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बी जे चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिला है कि महिला इस बात से परेशान थी कि समा अक्सर जूनागढ़ में अपनी पत्नी से मिलने जाता था।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘वह पिछले एक साल से असलम समा के साथ लिव-इन में रह रही थी। समा पहले से ही शादीशुदा था, इसलिए वह अक्सर अपनी पत्नी से मिलने जाता था, जिससे बोसामिया परेशान रहती थी। वह इससे काफी आहत थी और ऐसा लगता है कि इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।’

भाषा सुमित पारुल जोहेब

जोहेब