किसान आंदोलन में शामिल होने आई 25 साल की युवती से टिकरी बॉर्डर पर गैंगरेप, इन किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

किसान आंदोलन में शामिल होने आई 25 साल की युवती से टिकरी बॉर्डर पर गैंगरेप, इन किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

किसान आंदोलन में शामिल होने आई 25 साल की युवती से टिकरी बॉर्डर पर गैंगरेप, इन किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: May 10, 2021 12:03 pm IST

नई दिल्ली: मोदी सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ किसान संगठनों का आंदोलन लगातार जारी है। लेकिन इसी बीच टिकरी बॉर्डर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि किसान आंदोलन की हिस्सा बनने आई एक युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल ले जाया गया, जहां 30 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। मामले में अभी एफआईआर दर्ज किए जाने के चलते अभी खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 6 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

Read More: इन किसानों को नहीं मिलेगा ‘किसान सम्मान निधि’ लाभ, आज खाते में आ सकती है आठवीं किस्त, ऐसे करें चेक

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने 8 दिन बाद शनिवार को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में परिजनों ने कहा है कि किसान संगठन के कुछ नेता एक अप्रैल को बंगाल पहुंचे थे। इस दौरान आरोपी जगदीश बराड़ ने खुद को कुश्ती किसान यूनियन का सदस्य बताया। किसान नेताओं से प्रभावित होकर पीड़िता आंदोलन में शामिल होने दिल्ली आ पहुंची। 

Read More: एक्टर राहुल वोहरा का एक और वीडियो सामने आया, ऑक्सीजन है नहीं खाली मास्क लगाकर चले गए डॉक्टर्स, पत्नी ने मांगा इंसाफ

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि ट्रेन में रात के वक्त जब सब सो गए थे तब अनिल पीड़िता का हाथ पकड़कर उसे किस करने लगा। हालांकि इस दौरान पीड़िता ने फटकार लगा दी और दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी। इसके बाद पीड़िता 12 अप्रैल को दिल्ली पहुंची, जहां उसे टेंट शेयर करना पड़ा। इसके दो दिन बाद पीड़िता ने अपने पिता को फोनकर पूरी घटना बताई। 16 अप्रैल को पीड़िता ने अपने पिता को बताया कि उसने पूरी बात योगिता और जगदीश को बताई है। जगदीश के सामने उसने एक वीडियो स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किया था।

Read More: शहनाज गिल के भाई और अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया का नया गाना Little Star रिलीज, एक्ट्रेस ने शेयर किया VIDEO देखें

वहीं, 18 अप्रैल को पीड़िता को लड़कियों के साथ टेंट में शिफ्ट कर दिया गया और उसके बाद 21 अप्रैल को हल्का बुखार आने के बाद 24 अप्रैल तक उसकी स्थिति बगड़ने लगी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करया गया, जहां 30 अप्रैल को युवती की मौत हो गई। फिलहाल पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर किसान आंदोलन से जुड़े अनिल मलिक, अनूप सिंह चनौत, जगदीश बराड़, अंकुर सांगवान, कविता आर्य और योगिता सुहाग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Read More: सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, 35 हजार 500 रुपए तक पहुंचा दाम, जानिए 18 से 27 कैरेट गोल्ड के भाव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"