शिमला के अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित महिला ने लगाई फांसी

Ads

शिमला के अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित महिला ने लगाई फांसी

  •  
  • Publish Date - September 23, 2020 / 06:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

शिमला, 23 सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश में मंगलवार देर रात एक अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित 54 वर्षीय एक महिला ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। महिला पिछले सप्ताह संक्रमित पाई गई थी।

पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कोविड-19 जांच में 18 सितंबर को संक्रमण की पुष्टि के बाद महिला को दीन दयाल अस्पताल में भर्ती किया गया था। चावला ने कहा कि कोविड केयर वार्ड के बाहर लगी लोहे की ग्रिल से महिला ने मंगलवार देर रात 12 बजकर 10 मिनट पर फांसी लगा ली।

अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में अस्पताल से रिपोर्ट मांगी गई है और जांच शुरू की गई है। अभी पोस्टमार्टम की प्रतीक्षा की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में उन्होंने शिमला के उपायुक्त ओमपति जामवाल से बातचीत कर उनसे मजिस्ट्रेट जांच का आग्रह किया है।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश