महिला ने दो नाबालिग बेटियों के साथ तालाब में कूदकर दी जान: पुलिस

Ads

महिला ने दो नाबालिग बेटियों के साथ तालाब में कूदकर दी जान: पुलिस

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 12:33 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 12:33 PM IST

जयपुर, 30 जून (भाषा) राजस्थान के जयपुर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ तालाब में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गोविंदगढ़ थाना प्रभारी विनोद सांखला ने बताया कि 25 वर्षीय पूजा, जिसकी शादी छह वर्ष पहले हुई थी, मंगलवार तड़के अपने घर से निकली और करीब दो किलोमीटर दूर स्थित एक तालाब में कूद गई।

उन्होंने बताया, ‘तीनों के शव तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं।’

थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

भाषा बाकोलिया वैभव

वैभव