Asaduddin Owaisi Statement | Photo Credit: AI
बिजनौर: Asaduddin Owaisi एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में साल 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए उनकी पार्टी गठबंधन करने से भी परहेज नहीं करेगी। इसके अलावा उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।
Asaduddin Owaisi Statement दरअसल, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सोमवार को बिजनौर के नजीबाबाद में आयोजित ‘पैगाम-ए-इत्तेहाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुसलमानों से जागरूक होने का आह्वान किया। ओवैसी ने कहा कि राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को केवल वोट की राजनीति करने और दरी बिछाने तक सीमित रखा है। भाजपा मुसलमानों को टिकट नहीं देती, जबकि सपा ने उन्हें गुलाम बनाकर रखा है। उन्होंने मुसलमानों से कहा कि यदि वे केवल वोटर बनकर रहेंगे तो उनके बच्चों का भविष्य नहीं संवरेगा और बुजुर्गों के लिए अस्पताल भी नहीं बनेंगे।
इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में कहा कि अगर ट्रस्ट में गलती हो गई उस ट्रस्ट में मुसलमान को मेंबर बना देते और बाद में ये घोटाला सामने आया है, तो मुसलमान को ले जाकर एनकारउंटर कर देते हैं। बुलडोजर से उनका घर तोड़ देते। जिसके बाद केस खत्म कर देते। ओवैसी ने आगे कहा कि चंपत तो अभी मजे में है। पूरे चंपक मजे में हैं। अब बताइए क्या हो रहा है ये? किसका घर नहीं तोड़ा जा रहा है। जिनको गिरफ्तार किया गया उनकों पुलिस कस्टडी भी नहीं ली जाती। बताओ ये क्या हो रहा है उत्तर प्रदेश में।
बिजनौर, यूपी में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा –
“राम मंदिर ट्रस्ट में एक मुसलमान को शामिल कर लेते। जब घोटाला सामने आता तो उसका एनकाउंटर कर देते। बुलडोजर से उसका घर ढहा देते। केस क्लोज” https://t.co/ZFpLAXJdOv pic.twitter.com/UkUpsv2Oz2
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 30, 2026